मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
दिग्रस: विद्यानिकेतन इंग्लिश स्कूल के कला एवं क्रीड़ा प्रशिक्षक नितीन मनवर का टोंग इल मूडो मार्शल आर्ट संगठन के जिला सचिव पद पर चयन किया गया है। मार्शल आर्ट एवं खेल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य और योगदान को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नितीन मनवर पिछले कई वर्षों से खेल एवं मार्शल आर्ट के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देने के साथ-साथ विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
जिला सचिव के रूप में नितीन मनवर जिले में टोंग इल मूडो मार्शल आर्ट के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के साथ खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करने तथा उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर विद्यानिकेतन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. संजय जी. बंग सर, विद्यालय के मुख्याध्यापक नितीन राऊत, विद्यानिकेतन के समस्त शिक्षकगण सहित खेल क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने उनका अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
नितीन मनवर की नियुक्ति से जिले में टोंग इल मूडो मार्शल आर्ट को और अधिक व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिलने तथा स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के अवसर मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
अयुष 24 न्यूज़









Leave a Reply