60 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 30 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
दिग्रस/नेर, 1 सितंबर 2026: ॲमेचर कराटे-डो एसोसिएशन के तत्वावधान में आज छत्रपति क्रीड़ा संकुल, नेर परसोपंत में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में यवतमाल जिले के नेर, दिग्रस, पुसद, बाबूलगांव एवं उमरखेड़ सहित विभिन्न तालुकों से कुल 60 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर कुल 60 खिलाड़ियों में से 30 खिलाड़ियों का चयन आगामी 8, 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर सीताराम चव्हाण सर, प्रमुख अतिथि रोशन गुज्जर सर एवं बाबूनाथ वाडेकर उपस्थित रहे।
ॲमेचर कराटे-डो एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसेई संतोष कांबळे, सचिव सेंसेई सुरेश राठोड एवं कोषाध्यक्ष सेंसेई विजय सालोडे के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मुख्य निर्णायक सेंसेई शिवराज कांबळे के साथ आकाश मेश्राम, नितीन मनवर, विशाल तेलंगे, पवन ढोरे, रोशनी तेलंगे, मस्के सर, जय बांबूचे एवं अनित्या नंदागवळी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजक सेंसेई प्रीती श्रीवास एवं सेंसेई विजय सालोडे ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
अयुष 24 न्यूज़ 🥋🏆









Leave a Reply